नवादा: बारात की खुशी में छाया मातम, नवादा के विशनपुर गांव में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
Nawada, Nawada | Apr 26, 2026 नवादा जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर गांव में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। भतीजे की बारात निकलने के बाद विदाई की रस्म निभाकर घर लौट रही लगभग 55 वर्षीय महिला जानकी देवी को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।