गड़हनी: गड़हनी में विधान परिषद चुनाव की वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से हो रही है
गड़हनी प्रखंड मुख्यालय पर विधान परिषद एमलसी चुनाव का वोटिंग आज शांतिपूर्ण हो रहा है। गड़हनी प्रखंड में मात्र 152 मतदाता है। इस चुनाव में सिर्फ जनप्रतिनिधि ही अपना मताधिकार का प्रयोग करते है। 3 घंटे में करीब 40 प्रतिशत मतदान हो चुका है और उम्मीद है कि शाम तक 90 से 95 प्रतिशत मतदान गड़हनी में होगा।