बांधवगढ़: भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर जिला प्रभारी मंत्री ने किया माल्यार्पण, जनप्रतिनिधि व अधिकारी रहे मौजूद
उमरिया जिले में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। वहीं कलेक्टर राखी सहाय, जिला पंचायत सीईओ तथा जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारी रहे।