पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र में मुखबिरी के शक में तस्करों ने युवक की पिटाई की, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Purnea East, Purnia | Apr 26, 2026
पूर्णिया के डगरुआ थाना क्षेत्र के लदवा में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई है। जिसका वीडियो सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक कुछ लोगों को शक था कि पुलिस को कथित स्मैक और हथियार तस्करों के ठिकाने की मुखबिरी की थी। इसी के बाद कथित तस्करों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। अंधाधुंध बांस और डंडे बरसाए गए। पीड़ित की पहचान मो. इरफान आलम के रूप में हुई है।