नरकटिया: फुलवार व गम्हरिया से हत्या व मारपीट के एक-एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
फुलवार व गम्हरिया से पुलिस ने हत्या व मारपीट के एक एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बताया कि फुलवार गम्हरिया से हत्या के मामले के आरोपी कामेश्वर महतो को जबकि फुलवार से मारपीट के आरोपी बसन्त दुबे को गिरफ्तार किया है। दोनों को पुलिस कई माह से तलाश कर रही थी।