नरकटिया: मोखलिशपुर के अग्निपीड़ितों को दो सप्ताह बाद भी नहीं मिली सरकारी सहायता,पड़ोसियों व रिश्तेदारों के सहयोग से चल रहा चूल्हा
मोखलिशपुर के अग्निपीड़ितों को दो सप्ताह बाद भी नही मिली सरकारी सहायता। अग्निपीड़ितों ने बताया कि वे अपने पड़ोसियों के बरामदे व दरवाजे पर बच्चों व बुजुर्गों के साथ रहने को मजबूर है। वहीं पड़ोसियों व रिश्तेदारों के सहयोग से घर का चूल्हा चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा एक अदद प्लास्टिक तक की व्यवस्था नही की गई है,ताकि उसे तान कर लोग धूप व गर्मी से बच सकें।