नरकटिया: आस्था का पर्व चैती छठ श्रद्धा व भक्ति के साथ रविवार को सिसवा अजगरी सहित बंजरिया के सभी पंचायतो में मनाया जा रहा है
आस्था का पर्व चैती छठ रविवार को श्रद्धा भक्ति के साथ बंजरिया के सभी बढ़ पंचायतों में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर समाजसेवियों के द्वारा छठ घाटों को सजाया गया है। बता दे कि शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ व्रत सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद समाप्त होगा। रविवार को व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दी। पुलिस प्रशासन के लोग चुस्त दुरुस्त दिखें।