नरकटिया: बुढ़वा डायवर्सन ऊंचा नहीं करने पर बरसात के समय प्रखंड की आधी आबादी का आवागमन होगा प्रभावित : जावेद आलम स्थानीय निवासी
बुढ़वा डायवर्सन ऊंचा नहीं करने पर बरसात के समय प्रखंड की आधी आबादी का आवागमन प्रभावित होगा। जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी जावेद आलम ने बताया कि बरसात में डायवर्सन के ऊपर से पानी बहना शुरू हो जाएगा। जिससे लोगो का आवागमन प्रभावित होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि डायवर्सन सड़क के बराबर बनाया जाए ताकि आवागमन चालू रहे। पुल का निर्माण एजेंसी कर रही है।