नरकटिया: सिसवा सहित बंजरिया के सभी पंचायतो में लोक आस्था का पर्व चैती छठ सोमवार को सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न
लोक आस्था का पर्व चैती छठ बंजरिया के सिसवा,अजगरी सहित सभी पंचायतो में सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ सम्पन्न हुआ। बता दे कर दिन पहले शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हुआ छठ पर्व,शनिवार को खरना, रविवार को डूबते सूर्य व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। उगते सूर्य के साथ देश समाज मे शांति व विकास की कामना करते हुए व्रतियों ने पूजा अर्चना की।