बासोदा: महागौर में आंगन में कचरा डालने को लेकर 4 लोगों ने फरियादी और फरियादी की बेटी के साथ की मारपीट, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | May 25, 2024 बासौदा के ग्राम महागौर में आंगन में कचरा डालने को लेकर चार लोगों द्वारा फरियादी और फरियादी की बेटी के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक आंगन में कचरा डालने को लेकर चार लोगों ने फरियादी और फरियादी की बेटी के साथ मारपीट कर दी फरियाद की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है।