बासोदा: फरियादी के खाते से अज्ञात बदमाशों ने निकाले ₹38000, दो व्यक्तियों के खिलाफ बासौदा शहर थाने में मामला दर्ज
Basoda, Vidisha | May 25, 2024 बासौदा में एक व्यक्ति के खाते से अज्ञात बदमाशों द्वारा 38000 की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शनिवार को मिली जानकारी के मुताबिक बासौदा शहर थाना पुलिस ने दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक फरियादी ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके खाते से 38000 निकले गए