बासोदा: बासौदा में किराने की दुकान से बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लेकर बदमाश हुआ फरार
Basoda, Vidisha | May 25, 2024 बासौदा में दिनदहाड़े एक किराने की दुकान से बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लेकर एक बदमाश रफू चक्कर हो गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को बुजुर्ग महिला अपनी दुकान पर बैठी थी इसी दौरान एक बदमाश दुकान पर पहुंचा और सामान खरीदने के दौरान बुजुर्ग महिला की सोने की चेन लेकर रफू चक्कर हो गया।