गोपालगंज: जादोपुर थाना पुलिस ने 91 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया, बाइक जब्त
जादोपुर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 91 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर विशुनपुर साधुनी गांव स्थित कुटी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल पर लदे बोरे की तलाशी लेने पर उसमें से 91 लीटर देसी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने रंजन यादव,को गिर