शाहजहांपुर: शादी में गए परिवार के बंद मकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी और चांदी उड़ा ले गए, पुलिस जांच में जुटी
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र की आनंद बिहार कॉलोनी में मंगलवार रात चोरों ने दो बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ऑटो चालक सुनील कुमार शुक्ला परिवार सहित शादी में गए थे। 22 अप्रैल की सुबह लौटने पर उन्होंने देखा कि मकान के ताले टूटे हैं और सामान बिखरा पड़ा है। अलमारी का लॉक तोड़कर चोर करीब 20 हजार रुपये नकद और लगभग 250 ग्राम चांदी चोरी