माधौगढ़: रुद्रपुरा गांव निवासी युवक का शव 25 मार्च से लापता होने के बाद एक घर में दफन मिला
माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के रुद्रपुरा गांव निवासी युवक 25 मार्च से लापता था,जिसका शव एक घर में दफन मिला है,जिसकी वजह से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है,जहां पुलिस ने शव को निकाला और शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।दिन बुधवार समय 12 बजे पुलिस बल तैनात है।पुलिस वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।शव मिलने से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।