झालरापाटन: झालावाड़ में स्मैक तस्करी के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, 18 ग्राम स्मैक और मोटरसाइकिल की गई जब्त
झालावाड़ कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 18 ग्राम 13 मिलीग्राम स्मैक और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। यह कार्रवाई ईदगाह तिराहा के पास की गई।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान रमेशचंद उर्फ चपटिया और विजय उर्फ बाबुल के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने दोपहर 2:00 बजे करीब जानकारी दी।