बुलंदशहर: न्यायालय ADJ स्पेशल पॉक्सो ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 वर्ष के कठोर कारावास व ₹25 हजार के अर्थदंड की सुनाई सजा
अभियुक्त नेमपाल द्वारा वर्ष-2018 में थाना औरंगाबाद क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना की गयी थी। जिसके सम्बन्ध में 12.10.2018 को थाना औरंगाबाद पर मुअसं - 529/18 धारा 363/376 (एबी) भादवि व 5एम/6 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया तथा 14.01.2019 को पुलिस द्वारा न्यायालय मे आरोप पत्र दाखिल किया गया।