बुलंदशहर: डिबाई के बरौली में बाइक सवार टकराया आवारा गौवंश से, हुई मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा
डिबाई के बरौली में बाइक सवार आवारा गौवंश से टकरा गया जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई, प्राप्त जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र चरण सिंह निवासी समनपुर अपने घर के लिए लौट रहे थे जब वह गांव बरौली के निकट पहुंचे तो अचानक से यह हादसा हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है