सिवनी: परतापुर रोड के ज्वाला देवी मंदिर में धार्मिक आयोजन, भंडारा हुआ आयोजित, सैकड़ों लोग रहे मौजूद
Seoni, Seoni | Nov 3, 2024 ज्वाला देवी मंदिर समिति के शुभम राजपूत ने बताया है कि 2 नवंबर को शाम से लेकर देर रात्रि तक ज्वाला देवी मंदिर में विविध धार्मिक आयोजन के साथ ही विशाल भंडारे का भी आयोजन आयोजित किया गया । उक्त सभी आयोजन में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर श्रद्धालु जनों ने न केवल धर्म लाभ अर्जित किया बल्कि महाप्रसाद भी ग्रहण किया है।