मंदसौर: बीपीएल चौराहे पर स्टॉपर से रास्ता बंद, लोगों में नाराज़गी, 4 मई को प्रदर्शन की चेतावनी
मंदसौर के बीपीएल चौराहा पर स्टॉपर लगाकर रास्ता बंद किए जाने से लोगों में नाराजगी है। जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने कहा कि इससे जनता परेशान हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि 4 मई को समर्थकों के साथ प्रदर्शन कर स्टॉपर हटाए जाएंगे, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।