डुंडा: डुंडा चौकी के नव नियुक्त प्रभारी प्रकाश राणा ने डुंडा में ग्राम प्रहरीयों की बैठक ली
एसपी अमित श्रीवास्त्व ने एसआई प्रकाश राणा को डुंडा चौकी का नव नियुक्त प्रभारी बनाया है, रविवार को नव नियुक्त चौकी प्रभारी प्रकाश राणा ने दोपहर 2 बजे डुंडा में ग्राम प्रहरीयों की बैठक ली। चौकी प्रभारी राणा ने प्रहरीयों को साइबर अपराध,महिला अपराध, नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी।प्रभावी समन्वय एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए