कैराना: कैराना तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस, 24 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण
Kairana, Shamli | Jun 20, 2026 शनिवार को कैराना तहसील में सीडीओ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीडीओ व अन्य अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों के समक्ष जमीनी विवाद आदि से संबंधित 24 शिकायती प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। प्रात: दस बजे से दोपहर दो बजे तक जनसुनवाई चली।