Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
kamta.maihar
No video available
4
modi me bola tha 15lakh ke lye Kya sahi
Raghurajnagar Nagareey, Satna
| Dec 22, 2021
MORE NEWS
खेती की नई तकनीकें हैं किसानों की समृद्धि का नया द्वार-मुख्यमंत्री डॉ. यादव मध्यप्रदेश को बागवानी फसल विकास में मिला पहला पुरस्कार कृषि को लाभ का व्यवसाय बनाने के लिए सरकार की प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल में हुए बलराम कृषि महोत्सव को वीसी में किसानों से किया संवाद ---- सतना 03 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री Dr Mohan Yadav ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों, आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे, उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल जिले की प्राकृतिक सम्पदा, उपजाऊ भूमि और मेहनतकश किसानों की सराहना करते हुए कहा कि जिस धरती को सूर्यपुत्री मां ताप्ती सहित सात नदियों का आशीर्वाद प्राप्त हो, वहां की उर्वरता और कृषि उत्पादन का कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह किसानों का अपना कार्यक्रम है। किसान कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। हम एग्रीकल्चर सेक्टर में विकास के नये पैमाने लिख रहे हैं। हम जो कहते हैं, वो करके दिखाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल ने मक्का उत्पादन के क्षेत्र में प्रदेश ही नहीं, देश में अपनी अलग पहचान बनाई है। जिले के किसान गेहूं, धान, मक्का और श्रीअन्न जैसी फसलों का उत्कृष्ट उत्पादन कर प्रदेश की खाद्य सुरक्षा को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि मध्यप्रदेश आज देश की ष्फूड बास्केटष् के रूप में उभर रहा है तो उसमें बैतूल की उपजाऊ मिट्टी और किसानों की मेहनत का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि किसानों की चिंताओं को कम करने और उनकी समृद्धि को बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार 15 जुलाई से 13 नवंबर तक बलराम कृषि महोत्सव का आयोजन कर रही है। इस दौरान पूरा प्रशासन किसानों के बीच पहुंचकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों, नवीन योजनाओं तथा वैज्ञानिक खेती की जानकारी उपलब्ध करा रहा है। मुख्यमंत्री ने किसानों से आह्वान किया कि वे इस महोत्सव का अधिकतम लाभ उठाएं, विशेषज्ञों से संवाद करें, नई तकनीकों को जानें और उन्हें अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए कहा कि मूंग उत्पादक किसानों की मांग को देखते हुए उपार्जन के लिए पात्र किसानों की सीमा 25 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत कर दी गई है। हम किसानों की 60 प्रतिशत मूंग खरीदेंगे। स्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 10 अगस्त तथा मूंग उपार्जन की अंतिम तिथि 20 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई है। किसानों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए खाद वितरण में लागू ई-टोकन व्यवस्था को भी हमने तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य के साथ बोनस देकर गेहूं का रिकॉर्ड उपार्जन किया गया है। धान उत्पादक किसानों को 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। प्रदेश में पहली बार कोदो-कुटकी की रिकॉर्ड खरीदी करते हुए किसानों को एक हजार रुपये प्रति क्विंटल बोनस भुगतान भी सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बैतूल के दीर्घकालिक विकास के लिए जल संरक्षण और सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के साथ तापी बेसिन मेगा रिचार्ज परियोजना के लिए समझौता हस्ताक्षर कर लिया गया है, इससे बैतूल, बुरहानपुर और खंडवा सहित पूरे क्षेत्र में सिंचाई क्षमता और भू-जल संरक्षण को नई मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार खेत से बाजार तक पूरी कृषि मूल्य श्रृंखला को मजबूत करने के लिए कार्य कर रही है। फूड प्रोसेसिंग, वेयरहाउसिंग, कोल्ड चेन, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, वैल्यू एडिशन तथा कृषि निर्यात को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है और उसका एकमात्र संकल्प है कि किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य मिले तथा खेती वास्तविक अर्थों में लाभ का व्यवसाय बने। बैतूल में हुए कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री तथा बैतूल जिले के प्रभारी मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, विधायक श्री योगेश पंडाग्रे, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार, श्री कपिल यार्दे, श्री जयपाल सिंह चावड़ा, श्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, श्री अशोक पांसे, श्री सुधाकर पंवार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित थे। CM Madhya Pradesh #JansamparkMP
Satna, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
ग्राम पंचायतों में क्लोरीनेशन अभियान चलाकर सुनिश्चित किया गया शुद्ध पेयजल ---- सतना 03 अगस्त 2026/कलेक्टर #सतना डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देशानुसार सतना जिले की जनपद पंचायत मझगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत अमिरती, ग्राम पंचायत खोडरी एवं ग्राम पंचायत बीरपुर के सरपंचों के नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त ग्रामों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में जरमेक्स दवा का छिड़काव कर जल स्रोतों का क्लोरीनेशन किया गया। कार्यवाही का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों की रोकथाम करना एवं लोगों को सुरक्षित और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना रहा। सरपंचों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय निगरानी में हैंडपंप, कुओं एवं अन्य जल स्रोतों में नियमित रूप से क्लोरीनेशन कराया गया, जिससे पानी की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP
Satna, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश ----- सतना 03 अगस्त 2026/#सतना जिले की मझगवां विकासखण्ड अंतर्गत सोमवार को नकैला, पड़री एवं ब्रह्मीपुर ग्रामों की उचित मूल्य दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में खाद्यान्न वितरण व्यवस्था, स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता पंजी, राशन वितरण की पारदर्शिता एवं निर्धारित समय पर दुकान संचालन की स्थिति का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से संवाद कर उन्हें मिलने वाले खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं मात्रा के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही दुकानों में साफ-सफाई, तौल मशीन की सटीकता एवं आवश्यक सूचनाओं के प्रदर्शन का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान संबंधित विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि वे शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता न बरतें। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav #JansamparkMP
Satna, Madhya Pradesh | Aug 3, 2026
सतना,श्रावण मास के पहले सोमवार बिरसिंहपुर गैवीनाथ मंदिर में उमड़ी आस्था जलाधारी व्यवस्था से भक्त कर रहे शिव जलाभिषेक हर हर बम बम के जयकारों से गूंज रहा शिवालय*
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 3, 2026
बिलासपुर-पेंड्रा मार्ग पर धंसा पुल, बाल-बाल बचे 35 यात्री बिलासपुर-पेंड्रा मुख्य मार्ग पर चांपी नाले की पुरानी पुलिया अचानक धंस गई। इस दौरान वहां से गुजर रही 'पुष्पराज' बस का पहिया मलबे में फंस गया। ड्राइवर की सूझबूझ से बस नाले में गिरने से बच गई। सभी 35 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रशासन ने मार्ग डायवर्ट कर दिया है।
Raghurajnagar Nagareey, Satna | Aug 3, 2026