भगवानपुर: में गैस एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
भगवानपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक स्थित भगवानपुर इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी के खिलाफ मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे गैस उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़क पर फूट पड़ा। दर्जनों की संख्या में उपभोक्ताओं ने पिपरा-समसा पीडब्ल्यूडी मुख्य मार्ग पर गैस सिलेंडर रखकर सड़क जाम कर दिया और एजेंसी संचालक पर मनमानी,कालाबाजारी तथा उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया