गयाजी जिले के बोधगया विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीतकर आए राजद विधायक कुमार सर्वजीत को पार्टी विधायक दल की बैठक में विरोधी दल का मुख्य सचेतक चुना गया। यह फैसला पटना में हुई बैठक में लिया गया। फैसले की खबर मिलते ही बोधगया से लेकर पूरे गया जिले में राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।