रायपुर: PWD का ये कैसा कारनामा, खुले में 5 करोड़ का सामान हुआ कबाड़, स्काई वॉक बनने से पहले ये क्यों मंगवाया
Raipur, Raipur | Jun 19, 2026 19 जून शुक्रवार शाम 4 बजे,राजधानी रायपुर का बहुचर्चित स्काईवॉक प्रोजेक्ट एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और पैदल यात्रियों को सुरक्षित रास्ता देने के नाम पर शुरू हुई यह परियोजना आठ साल बाद भी अधूरी है। लेकिन अब मामला सिर्फ देरी का नहीं, बल्कि करोड़ों रुपये की कथित बर्बादी का है। खुलासा हुआ है कि स्काईवॉक के लिए खरीदे गए करीब 5 करोड