जखनिया: बकरीद पर गाज़ीपुर में हाई अलर्ट, डीएम अनुपम शुक्ला बोले- सड़क पर नमाज नहीं, संवेदनशील इलाकों में कड़ी निगरानी
गाज़ीपुर में बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि पूरे जनपद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की जा रही है। डीएम ने कहा कि कल मोहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में भी प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने पैदल मार्च कर लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।