ईसागढ़: ईसागढ़ पुलिस ने बहेरिया से एक 50 वर्षीय व्यक्ति को अवैध देशी शराब के साथ पकड़ा, मामला दर्ज
ईसागढ़ पुलिस को बुधवार को रात लगभग 9 बजे मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि ईसागढ़ के बहरिया गांव में कोई शराब के देशी प्लेन क्वार्टर लेकर जा रहा है, उसी सूचना पर पुलिस मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और मौके से कोहरवास निवासी हाल निवास बहेरिया जयपाल राय उम्र 50 वर्ष को शराब के 24 देशी प्लेन क्वार्टर के साथ मिलने पर मामला दर्ज कर लिया है ।