सरदारशहर: सरदार शहर पुलिस ने नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्करों पर कसा शिकंजा, 399 नशीली टेबलेट के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
बाइक पर 399 अवैध नशीली टेबलेट के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।जब्त टेबलेट की अनुमानित बाजार कीमत करीब ₹40 हजार है।पुलिस ने आरोपी अजय कुमार पुत्र राजपाल वाल्मिकी 25 साल, निवासी वार्ड 3, श्यामनगर पदमपूर जिला गंगानगर व जीताराम पुत्र मंगलाराम वाल्मिकी 25 साल, निवासी 281 हैड, घड़साना थाना रावला मण्डी जिला गंगानगर को नशीली टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया है।