नावकोठी: मस्जिद और मंदिर में आरओ प्लांट लगाया गया, मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने किया उद्घाटन
मंदिर और मस्जिद में एक साथ नावकोठी के मुखिया राष्ट्रपति कुमार ने शीतल पेयजल संयंत्र स्थापित कर एक उत्कृष्ट मिसाल पेश की है।नावकोठी पंचायत में गुरुवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में उन्होंने बताया कि मानवता की सच्ची सेवा प्यासे को पानी पिलाना है। पानी का कोई रंग और मजहब नहीं होता।