मंडी: मंडी की तुंगल घाटी के करण को कांगड़ा में आयोजित कार्यक्रम में मिला 'हिम आइकन अवार्ड'-करण सिंह ने बुधवार को दी जानकारी
Mandi, Mandi | Jan 24, 2024 हिम आइकन अवार्ड करण सिंह को देसी गाय के गोबर के उत्पादों पर मिला है। करण सिंह को यह अवार्ड बिटिया फाउंडेशन और हिम जागृति मंच ने प्रदान किया है। बता दें कि करण सिंह ने श्री कामधेनु पंचगव्य उद्योग स्थापित कर स्टार्टअप के तहत इस कार्य को शुरू किया और इसकी पहचान ऑल इंडिया स्तर पर बनाई । इस शोध पर करण को विभिन्न यूनिवर्सिटी द्वारा अवार्ड भी मिल चुके हैं।