बांसडीह: बांसडीह थाना परिसर में भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने प्रभारी निरीक्षक से मिलकर अमर्यादित टिपणी के खिलाफ दी तहरीर
अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर भाजपा का प्रतिनिधि मंडल ने सोमवार के दिन बांसडीह थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह से मिलकर उन्हें तहरीर देखकर त्वरित कार्रवाई करने की मांग किया। भाजपा नेता ने बताया कि सोशल साइट पर फर्जी आईडी बनाकर टिप्पणी कर सौहार्द बिगड़ने की कोशिश की जा रही है। ऐसे लोगों पर त्वरित कार्रवाई करने की आवश्यकता है।