मुरैना नगर: यातायात पुलिस का सख्त अभियान,बसों में चस्पा किए सुरक्षा निर्देश,नियम तोड़ने वाले चालक-संचालकों पर कसेगा शिकंजा।
मुरैना यातायात पुलिस ने यात्री सुरक्षा को लेकर आज शुक्रवार को जिले की बसों में विशेष अभियान चलाकर सुरक्षा एवं यातायात संबंधी निर्देश चस्पा किए। बस संचालकों और चालकों को ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार, अवैध संचालन तथा नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी, जीपीएस और सुरक्षा उपकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।