बेंगाबाद: बेरदोंगा में पेयजल संकट पर फॉरवर्ड ब्लॉक की बैठक, 30 मई को उपायुक्त कार्यालय के घेराव का ऐलान
ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के जिला संयोजक राजेश यादव ने रविवार को 12 बजे बेरदोंगा पंचायत भवन के समक्ष स्थानीय लोगों के साथ एक बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए राजेश यादव ने कहा कि बेरदोंगा सहित आसपास के 4 पंचायतों को पेयजलापूर्ति के लिए 27.44 करोड़ लागत से बनी योजना के बावजूद जहां इस भीषण गर्मी में भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा।