महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले दो युवक गिरफ्तार, मिशन शक्ति टीम की कार्रवाई
वाराणसी के जंसा थाना की मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं एवं युवतियों पर अभद्र टिप्पणी, अशोभनीय इशारे और हंसी-ठिठोली कर उन्हें परेशान करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चौखंडी नवनिर्मित फ्लाईओवर के पास दो युवक महिलाओं से अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें चौखंडी पेट्रोल पंप के पास से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान अखिलेश कुमार पुत्र दिवाकर प्रसाद तथा रामनारायण उर्फ अमित कुमार पुत्र छेदीलाल, निवासी हाथी बाजार, के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
#LetestUpdate #LETESTNEWS #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #वाराणसीन्यूज 👇👇
Rajatalab, Varanasi | Aug 7, 2026