आगरा: पश्चिमपुरी चौकी के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से राहगीर की दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज आया सामने
Agra, Agra | Apr 11, 2026 आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित पश्चिमपुरी चौकी के पास तेज रफ्तार कार ने राहगीर कुलदीप शर्मा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह करीब 20 फीट तक घिसटते हुए खड़ी कार से जा टकराए। हादसे के बाद चालक फरार हो गया, पुलिस सीसीटीवी के आधार पर तलाश में जुटी है।