बक्सर: अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच बक्सर के शनि मध्य पूर्व में फंसे, सरकार से वतन वापसी की गुहार
Buxar, Buxar | Apr 5, 2026 बक्सर के सोहनीपट्टी निवासी एक युवक शनि कुमार मध्य पूर्व में जारी युद्ध के कारण ईरान के समुद्री क्षेत्र में अपने जहाज पर फंसे हुए हैं। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और पिछले एक माह से अधिक समय से समुद्र में रुके हुए हैं। परिजनों के मुताबिक, जहाज पर खाने-पीने की सामानों की कमी हो रही है। स्थिति गंभीर होती जा रही है।