बाड़ी: विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे रौपे गए, लिया गया संकल्प; श्रद्धालुओं और राहगीरों को पिलाया मीठा ठंडा शरबत
Bari, Dholpur | Jun 5, 2026 वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान एवं पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को बाड़ी शहर और ग्रामीण क्षेत्र में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भाजपा ने वंदे गंगाजल संरक्षण अभियान के तहत बाड़ी शहर के राजराजेश्वरी माता मंदिर पर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। शहर के रामदरबार बामनी नदी परिसर में पौधरोपण हुआ। शहर के एडीजे कोर्ट परिसर में न्यायिक अधिकारियो ने पौधे लगाए