सांगानेर: जयपुर नगर निगम ने लाल कोठी सब्जी मंडी इलाके में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 75 से अधिक ठेले किए ज़ब्त
जयपुर नगर निगम की ओर से शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में निगम ने लाल कोठी सब्जी मंडी इलाके में विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान मौके पर पुलिस का भारी जाता तैनात किया गया। निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर अवैध रूप से खड़े ठेलों को हटाया। इस दौरान 75 से अधिक ठेले जब्त किए।