मेरठ: मेरठ कोर्ट में किडनैपर्स की पहचान करने पहुंचे कॉमेडियन सुनील पाल, बोले- अब घर से निकलने में भी लगता है डर
Meerut, Meerut | Apr 20, 2026 मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल अपने अपहरण मामले में आरोपियों की पहचान के लिए सोमवार को मेरठ कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घटना के बाद अपनी मानसिक स्थिति को लेकर बड़ा खुलासा किया और बताया कि अब वह बेहद असुरक्षित महसूस करते हैं।