अनूपपुर: पंचायती राज दिवस पर सांसद हिमाद्रि सिंह का संदेश: “मजबूत पंचायतें ही नए भारत की समृद्धि का आधार”
शुक्रवार को सोशल मीडिया के माध्यम से सांसद एवं हिमाद्रि सिंह ने ‘राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस’ की शुभकामनाएं दीं,उन्होंने कहा कि पंचायतें भारतीय लोकतंत्र का आधारस्तंभ हैं, जिनकी मजबूती में ही नए भारत की समृद्धि निहित है। इस अवसर पर उन्होंने आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु पंचायतों को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।