गोपालपुर: दुमरिया गांव के विनोद मंडल का आरोप, गांव के लोगों ने उनकी गेहूं की फसल काटी
गोपालपुर दुमरिया गांव निवासी विनोद मंडल ने अपनी जमीन पर लगी गेहूं की तैयार फसल को काटकर ले जाने का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाया है। पीड़ित ने बताया कि मौजा सैदपुर में स्थित करीब 3 एकड़ 48 डिसमिल जमीन पर उसका वर्षों से दखल-कब्जा है और उसी जमीन पर इस बार गेहूं की फसल तैयार थी। आरोप है कि उसकी अनुपस्थिति का फायदा उठाकर फसल काट ली गई।