झालरापाटन: किशोरी ने मुंडेरी पुलिया से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, पुलिस और ग्रामीणों ने बचाई जान, माता-पिता को सौंपा
झालावाड़ की मुंडेरी पुलिया पर से रविवार सुबह 9:00 बजे एक किशोरी ने काली सिंध नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से किशोरी को बचा लिया गया। किशोरी थाना मंडावर क्षेत्र की रहने वाली है। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई थी।