मुंगेर: श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर बड़ा हादसा टला: तेज रफ्तार हाईवा डिवाइडर तोड़ गड्ढे में पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल
Munger, Munger | May 11, 2026 मुंगेर में सोमवार की अहले सुबह श्रीकृष्ण सेतु एप्रोच पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार हाईवा ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि चालक ट्रक के नीचे बुरी तरह फंस गया। करीब दो घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस ने चालक को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी