मनोहरथाना: मनोहरथाना में रामपाल के अनुयायियों द्वारा पुस्तके बाटने का विरोध, लिखित शिकायत दर्ज कराई
मनोहर थाना के क़िला मोहल्ला व कोली मोहल्ले में राम पाल के अनुयायियों द्वारा रामपाल रचित पुस्तक बाटने पर मोहल्लेवासियों द्वारा विरोध किया गया। थाने मे लिखित शिकायत दर्ज कराई। मोहल्लेवासियो द्वारा स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी व पुस्तक जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मोहल्ले वासी को हिंदू संगठनों के लोग मौजूद रहे।