अमृतपुर: राजेपुर कस्बा स्थित झोपड़ी में सो रहे वृद्ध ठंड लगने हुए बेहोश,CHC में डॉक्टर ने किया मृत घोषित, पहुंचे अधिकारी
60 वर्षीय वृद्ध बलिस्टर सिंह बीती रात राजेपुर कस्बा स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।बुधवार सुबह उनकी पत्नी उर्मिला उन्हें उठानें गयीं तो वह बेहोश मिले।परिजन उन्हें तत्काल CHC राजेपुर लेकर पंहुचे।डॉक्टर नें वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी उर्मिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया थानाध्यक्ष कामिल खान,तहसीलदार कर्मवीर व लेखपाल श्याम बाबू नें मौके पर जाकर जाँच की।