खजनी: खजनी माल्हनपार मार्ग पर दो बाइक पर सवार 4 लोगों से मारपीट, खजनी थाने में 7 नामजद सहित 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
बीते 29 जुलाई को रात 10 बजे खजनी माल्हनपार मार्ग से दो बाइक पर सवार होकर गोरखपुर के लिए जा रहे 4 लोगों को रास्ते में रोककर मारपीट करने के आरोपितों 7 युवकों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है। बांसगांव थाने के परसियां गांव के निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि वह दो बाइक पर सवार होकर अपने साथियों के साथ गोरखपुर जा रहे थे।