खजनी: हरदोई में हुई अधिवक्ता की हत्या के मामले में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर खजनी के अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञाप
खजनी तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में तहसीलदार गोपाल कृष्ण त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। बार एसोसिएशन खजनी ने हरदोई के अधिवक्ता कनिष्ठ मेहरोत्रा के घर में घुसकर मारपीट करने के साथ बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी थी।