शनिवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने मातृ स्वास्थ्य, एएनसी चेकअप, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान, टीबी व एनसीडी स्क्रीनिंग सहित सभी कार्यों की कड़ी समीक्षा की। अनमोल पोर्टल में गर्भवती महिलाओं की एंट्री लंबित मिलने पर बक्सवाहा बीएमओ को नोटिस और बीसीएम का एक दिन वेतन काटने के निर्देश दिए।