शामली: शामली कोतवाली पुलिस ने 41 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ 2 लोगों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | Jun 24, 2026 बुधवार की शाम 7 बजे शामली कोतवाली पुलिस ने बताया कि अवैध शराब के अपराध में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत शामली शहर के मोहल्ला कबाड़ी बाजार निवासी इमरान और मोहल्ला हाजीपुरा नाला पटरी निवासी मोबीन नाम के 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके कब्जे से 41 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की गई है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।